voicemaharashtralive.news

News Header

PCG Premier League (Monsoon Cup 2026): Dreams Cricket Club (DCC) ने नए सीज़न की शानदार जीत के साथ किया आगाज़ || पुणे – SPORTS

Saturday, 27 June 2026, 17:43

पुणे की कॉर्पोरेट लेदर बॉल क्रिकेट में अपनी पहचान बना रही Dreams Cricket Club (DCC) ने PCG Premier League (Monsoon Cup 2026) के नए सीज़न का आगाज़ शानदार जीत के साथ किया। पिंक बॉल से खेले गए इस मुकाबले में DCC ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना पहला मैच जीत लिया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए DCC ने निर्धारित 20 ओवर में 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
इस पारी के सबसे बड़े हीरो रहे Mr. Neeraj Yadav, जिन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 62 गेंदों में 84 रन बनाए। अपनी आकर्षक पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। पारी की शुरुआत में Mr. Pankaj ने भी तेज़ बल्लेबाज़ी करते हुए पावरप्ले में 37 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम पर DCC के गेंदबाज़ शुरू से ही हावी रहे।
गेंदबाज़ी में भी Mr. Neeraj Yadav ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर में 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। वहीं Mr. Onkar Gandhi ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट लिए। खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही ओवर में 2 अहम विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह DCC की ओर मोड़ दिया।
इसके अलावा Mr. Nilesh और टीम के कप्तान Mr. Saksham Panday ने भी 1-1 विकेट लेकर विपक्षी टीम को निर्धारित 20 ओवर में 159 रन पर रोक दिया।
इस तरह Dreams Cricket Club (DCC) ने 14 रन से मुकाबला जीतकर PCG Premier League (Monsoon Cup 2026) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
मैच के बाद हमारे संवाददाता से बातचीत में टीम के कप्तान Mr. Saksham Panday ने कहा,

“हमारा लक्ष्य पूरे सीज़न में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली टीमों में अपनी जगह बनाना है। इसके लिए हमारी तैयारी और अभ्यास लगातार जारी हैं। आज टीम ने मैदान पर उसी मेहनत का परिणाम दिखाया है। इस जीत में हर खिलाड़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हम आगे भी इसी तरह एकजुट होकर और बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

DCC की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि टीम केवल भाग लेने नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश करने के इरादे से मैदान में उतरी है। बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और टीमवर्क—तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करेंगे।”
Website: www.DCCTeam.in

More from this category

Eknath Shinde : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेंचा अचानक मोठा निर्णय; सर्व मंत्र्यांची तातडीची बैठक, नेमकं काय घडलं?

Sanjay Raut : शरद पवार भाजपसोबत जाणार? प्रश्नावर संजय राऊतांचं स्पष्ट आणि ठाम उत्तर

Pune News : पेट्रोल पंपावर पाणीमिश्रित इंधनाचा संशय; गाड्या अचानक बंद पडल्याने ग्राहक हैराण

अभिजीत दिपकेच्या जीवाला धोका? बहिणीचे गंभीर आरोप; थेट राष्ट्रपतींकडे धाव

🔮 भविष्य 💼 करिअर 📢 जाहिरात करा